बदलापूर के कथित पत्रकारों का उल्हासनगर टायगर ग्रुप ने किया निषेध
पुढारी, लोकमत एवं पुण्य नगरी अखबार जलाकर किया निदर्शन

इस घटना का संपुर्ण महाराष्ट्र राज्य में सभी जगह निषेध किया गया तथा मुंबई से उल्हासनगर शहर के सभी पत्रकारों ने अपने अपने अखबार में खबर छापकर घटना का निषेध किया लेकिन लोकमत, पुढारी एवं पुण्यनगरी दैनिक अखबार के स्थानिय बदलापूर प्रतिनिधीयों ने खबर को छापना उचीत नही समझा। जिसके बाद उल्हासनगर टायगर ग्रुप ने इस तीनों पत्रकारों के असंवेदनशील बर्ताव का खंडन करते हुए लोकमत, पुढारी एवं पुण्यनगरी अखबार को जलाकर बदलापूर के निकम्मे प्रतिनिधीयों का निषेध किया।
टायगर ग्रुप के उल्हासनगर शहर अध्यक्ष ने महाराष्ट्र विकास मिडिया के प्रतिनिधी को बताया कि, आज बदलापूर जैसे सुसंस्कृत शहर में 64 वर्ष के वरिष्ठ पत्रकार को दिनदहाडे अगवाह किया जाता है तथा उनको पुरी तरह पिटा जाता है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कामत दै. बदलापूर विकास अखबार के मुख्य संपादक होने के साथ साथ ऑल इंडिया जर्नलिस्ट असोसिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। उन्होंने तथा उनके सुपुत्र महेश कामत कार्यकारी संपादक ने उनके अखबार के माध्यम से आजतक प्रशासन द्वारा किया जानेवाला करोडो रुपयों का टीडीआर स्कैम एवं भ्रष्टाचार की खबरों को लोगों तक पहुंचाकर जनजागृती का अच्छा काम किया है। इसके विरोध में उनके पिता एवं वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला होता है जिसका संपुर्ण महाराष्ट्र में निषेध किया जाता है लेकिन बदलापूर के कुछ कथित पत्रकार राजनैतिक दलों के दलाल बनकर खबर को ना छापकर पत्रकारिता पर लांछन लगा रहे है। ऐसे कथित पत्रकारों का टायगर ग्रुप उल्हासनगर जमकर विरोध करती है तथा ऐसे निकम्मों को हटाकर अच्छे एवं इमानदार पत्रकारों को प्रतिनिधी के तौर पर अखबार के संपादकों ने नियुक्त करे इसलिए उक्त अखबारों के मालिकों को निवेदन भी दिया है।
उस वक्त टायगर ग्रुप उल्हासनगर शहर अध्यक्ष ईर्शाद भाई शेख के साथ बदलापूर विकास के उल्हासनगर प्रतिनिधी बबलु कोरी, कल्याण, अंबरनाथ एवं उल्हासनगर टायगर ग्रुपके सभी सदस्य एवं कार्यकर्ते बडी तादाद में मौजुत थे।
No comments