महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव पद पर जयराम लुल्ला तथा कार्याध्यक्ष पद पर मोहन साधवानी की नियुक्ती
उल्हासनगर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- उल्हासनगर शहर के जानेमाने अनुभवी नेता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उल्हासनगर जिलाध्यक्ष जयराम लुल्ला तथा उनके मित्र उमपा के पूर्व नगरसेवक मोहन साधवानी को हालही में कांग्रेस के सचिव एवं कार्याध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ती महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रांत अध्यक्ष अशोकराव चव्हाण के आदेशों से किया गया है।
जयराम लुल्ला उल्हासनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में पिछले कई सालों से शहर में कांग्रेस पार्टी की निव मजबुत रखकर पार्टी को आगे बढाने तथा कांग्रेस द्वारा आम जनता की समस्या सुलझाने में हमेशा से सक्रीय रहे है। उन्होंने कांग्रेस के माध्यम से उल्हासनगर में सत्ताधारीयों द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कई बार आवाज उठाकर उल्हासनगरवासियों में सुर्खियों में रहे है। उनके पदचिन्हों पर चल पूर्व नगरसेवक मोहन साधवानी भी कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता की सेवा करने में कोई कसर नही छोडते। इन दोनों कांग्रेसीयों की समाजसेवा की लगम को देखकर तथा पार्टी के साथ एकनिष्ठ से काम करते देख पार्टी हायकमांड ने दोनों को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी में सचिव तथा कार्याध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ती होने के बाद से ही उल्हासनगर शहर के तमाम नागरिक, कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयराम लुल्ला एवं मोहन साधवानी को शुभकामनाएं दे रहे है।
No comments