बदलापूर गवलीवाडा में माघी गणेशोत्सव की धुम !

इस वर्ष मंडल का 17 वा वर्ष है। 8 फरवरी को श्री गणपती बाप्पा की मुर्ती का आगमन हुआ, तथा 9 फरवरी को इंडियन कॅन्सर सोसायटी के संयुक्त विद्यमान से महिलाओं को कैंसर चेकअप कॅम्प का आयोजन किया गया। कल 10 फरवरी को रायगड अस्पताल के सहकार्य़ से मुफ्त में फुल बॉ़डी चेकअप कॅम्प का आयोजन किया गया। दोनों सामाजिक उपक्रम में परिसर के लोगों ने कॅम्पका लाभ उठाया। आज 11 फरवरी को छोटे बच्चों के अनेक कॉम्पेटिशन स्पर्धा का आयोजन किया गया है तथा उसके बाद से 17 फरवरी तक महिलाओं के लिए वहिनी साहेब, श्री गजानन प्रासादिक भारुड मंडळ द्वारा भारुड कार्यक्रम, श्री सत्यनारायण महापुजा, महाराष्ट्र की शान आर्केस्ट्रा द्वारा लोगों का मनोरंजन तथा लकी ड्रा स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
इसबार स्पर्धा में जीतने वाले विजेताओं को सोनेकी अंगुठी, फ्रीज, पैठनी सारी, सोनेकी नथनी, ग्रिल टोस्टर, राईस कुकर, इस्त्री, प्रेशर कुकर एवं तवा भेट स्वरुप दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने तथा माघी गणेशोत्सव धुमधाम से मनाने के लिए मंडल के अध्यक्ष रमेश सोळसे, नगरसेविका हर्षदा सोळसे के साथ मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कडी मेहनत की है ऐसा नाना सोलसे ने महाराष्ट्र विकास मिडिया के प्रतिनिधी को बताया।
No comments