भिवंडी में स्कुल के पांचवे माले से छलांग लगाकर दसवी की विद्यार्थीनीने की आत्महत्या ; घटना सीसीटीव्ही में कैद
भिवंडी (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- स्कुल के पांचवे माले से 14 साल की विद्यार्थीनीने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। यह घटना भिवंडी शहर के नागाव सलामतपुरा स्थित अन्सारी साफिया गर्ल्स हायस्कूल में हुई। मुबाशिा बानो नुरुद्दीन शेख ऐसा आत्महत्या करनेवाली विद्यार्थीनी का नाम बताया जा रहा है। वह दसवी कक्षा में पढती थी। दरम्यान, इस घटना का व्हिडीओ सी.सी.टी.व्ही. में कैद किया है।
भिवंडी शहर के नागाव में सलामतपुरा स्थित अन्सारी साफिया गर्ल्स हायस्कूल है। इस स्कुल में मृत मुबाशिरा ने आज बुधवार को पहले माले पर अपनी परिक्षा दे रही थी। परीक्षा खतम होने के बाद मुबाशिरा अचानक पांचवे माले पर भाग कर गई और वहां से उसने छलांग लगाई। दरम्यान, गिरने के जोरजार आवाज से आस पास के सभी विद्यार्थीगण घटनास्थल पर दौडते हुए आए।
इसके बाद स्कुल प्रशासन द्वारा घटनास्थळ पर दौडते हुए जाकर मुबाशिरा को तत्काल उपचार हेतु भिवंडी के इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में दाखल कराया। लेकिन, उसकी प्रकृती चिंताजनक होने के कारण मुंबई के जे.जे. अस्पताल में उसे ले जाया गया। लेकिन अस्पताल जाते समय उसने अपना दम तोड दिया। इस घटना से पुरे इलाके में दुख का माहौल छाया हुआ है। उक्त विद्यार्थीनी ने इस तरह आत्महत्या करने का फैसला क्यों लिया? इस बात की अब तक पुष्टी नहीं हो पा रही है। मामले की आगे की जांच शांतीनगर पुलिस कर रही है।
No comments