शिवसेना नगरसेवक शैलेश वडनेरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप और मोतिबिंदू ऑपरेशन का आयोजन
बदलापूर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- ठाणे जिला के बदलापूर शहर शिवसेना नगरसेवक शैलेश वडनेरे का 19 अगस्त को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बदलापूर दत्तवाडी शिवसेना शाखा की ओर से नागरिकों का मुफ्त हेल्थचेकअप किया जाएगा। साथ ही मुफ्त में मोतिबिंदू ऑपरेशन और जरुरतमंदों को ऐनक भेंट स्वरुप देने का कैम्प आयोजन किया जाएगा।
बदालपूर पूर्व दत्तवाडी मैदान में 19 अगस्त को सुबह 10 ते दोपहर 2 बजे तक हेल्थचेकअप कैम्प, मोतिबिंदू ऑपरेशन और ऐनक बांटा जाएगा। इस कैम्प में छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर डॉ. अभिजित सूर्यवंशी, डॉ. शोएब शेख, डॉ. नरेंद्र गोहर, डॉ. निकीता निकम, डॉ. गौरी धाने द्वारा मरिजों का चेकअप कर उन्हे उपचार हेतु योग्य मार्गदर्शन किया जाएगा। हेल्थचेकअप में जनरल चेकअप, शुगर, इलेक्ट्रो कार्डीओग्राम, पेडीफिरल न्युरोपॅथी, ब्लॅडप्रेशर, आंखों का चेकअप, हिमोग्लोबिन एवं जरुरतमंदों को मुफ्त में ऐकन बांटा जाएगा। साथ ही उपचार के लिए सलाह देकर उन्हे मुफ्त की दवाईयां भी शिवसेना पार्टी द्वारा मुहैय्या की जाएगी ऐसा आयोजक ने महाराष्ट्र विकास मिडिया को जानकारी दी।
बदलापूर शहर एवं मुरबाड तालुका के सभी नागरिक इस हेल्थकैम्प में आकर लाभ उठाएं ऐसा नगरसेवक शैलेश वडनेरे ने मिडिया के माध्यम से लोगों को आवाहन किया है। कैम्प के बारे में अधिक जानकारी के लिए अशोक चव्हाण 9850290796, सौ. शिल्पा मोरे 7796851111 को संपर्क कर सकते है।
शिवसेना नगरसेवक शैलेश वडनेरे इस बार के मुरबाड विधानसभा आगामी चुनाव के लिए काफी सिरीयस नजर आ रहे है। उन्होंने इस बार विधायक बनने के लिए पूरी ऐटी चोटी का जोर लगाते हुए बदलापूर से मुरबाड तक सभी मतदाताओं से सम्पर्क बनाते हुए उनकी समस्याओं को समझकर समस्या हल करने का वे पुरा प्रयास कर रहे है।
No comments