सोनिवली अनाथालय के बाढपिढीतों को मुफ्त में पानी बोतल मुहैय्या कराया गया
बदलापूर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- मुसलाधार बारिश के चलते बदलापूर शहर में दो बार बाढ परिस्थिती निर्माण हुई है। इस बाढ परिस्थिती के कारण बदलापूर शहर के कई ईलाकों में 6 से 10 फुट तक बाढ का पानी भरा था।
गौरतलब हो कि, बदलापूर में एक नहीं बल्की दो बार इस वर्ष बाढपरिस्थिती हुई। जिसके चलते बाढपिढीतों को कई समस्याओं का सामना करना पडा।
बदलापूर पश्चिम सोनिवली के सत्कर्म बालकाश्रम इस अनाथालय में भी बाढ का पानी आने से ट्रस्ट एवं बच्चों का काफी नुकसान हुआ। बाढ का पानी कम होने के बाद वहां पर मौजुद बच्चों को पीने के पानी की समस्या हो रही है। यह जानकारी अंबरनाथ के युथ ऑफ टूटे वेल्फेअर फाऊंडेशन को मिलने के बाद बदलापूर के लक्ष्मी मेडिकल के सहयोग से फाऊंडेशन के समाजसेवकों ने अनाथालय के बच्चों को मुफ्त में पानी बोतल मुहैय्या कराया।
No comments