महाराष्ट्र के बाढग्रस्त इलाकों में 10 हजार लिटर फिलाईन एवं ब्लिचिंग पावडर पहुंचाएगी ठाणे की स्वामी फाऊंडेशन ट्रस्ट
ठाणे (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- मुसलाधार बारिश एवं नदी में बाढ आने से पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ आने से लाखो लोग बेघर हो चुके है। जान माल का बडा नुकसान हुआ है। बाढग्रस्तों को रिलिफ देने के लिए महाराष्ट्र के कई इलाकों से अब बाढपिढीतों को मदद का हाथ देने का इंसानियम का काम जोरों से चल रहा है। ऐसे में ठाणे शहर की स्वामी फाऊंडेशन भी मदद का हात बढा रही है।
बता दें कि, हालफिलाल बाढग्रस्त इलाकों में से अब बाढ का पानी कम हो रही है। ऐसे में बाढ के पानी से सभी जगह गंदगी हो चुकी है। इसे साफ करने के लिए कई मात्रा में सफाई सामग्री की आवश्यकता लगने वाली है। स्वामी फाऊंडेशन ट्रस्ट के संचालक महेश कदम ने महाराष्ट्र विकास प्रतिनिधी को बताया कि, बाढग्रस्त इलाकों में साफसफाई के लिए हमारी संस्था द्वारा 10 हजार लिटर फिनाईल और ब्लिचिंग पावडर भेजा जाएगा। वे खुद बाढ आए हुए इलाकों में अपने टिम के साथ जाकर 10 हजार लिटर फिनाईल और ब्लिचिंग पावडर देकर बाढपिढीतों के इलाकों में साफसफाई के लिए मदद करेंगे।
स्वामी फाऊंडेशन यह संस्था ठाणे शहर में पिछले कई सालों से जरुरतमंद लोगों को मदद करने वाली संस्था के रुप में जानी जाती है। इस बार इस ट्रस्ट द्वारा पश्चिम महाराष्ट्र के बाढग्रस्त जरुरतमंदों को मदद किया जाएगा।
No comments