उदयनराजे भोसले भारतीय जनता पार्टी में जाने की कगार पर ? मुख्यमंत्री से मुलाकत पर शहरभर में चर्चा
सातारा (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- राष्ट्रवादी पार्टी के सातारा के सांसद छत्रपती उदयनराजे भोसले ने हालही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की उनके वर्षानिवास स्थान पर मुलाकात की। जिसके चलते उदयनराजे भारतीय जनता पार्टी में जाने की कगार पर होने की शहरभर में जोरदार चर्चा शुरु हुई।
राष्ट्रवादी के विधायक शिवेंद्रराजेश ने हालही में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इसके अलावा रामराजे निंबालकर भी भाजपा की राहों पर होने की बात कही जा रही है। ऐसे में उदयनराजे अपने सांसद पद का इस्तिफा देकर सातारा लोकसभा से फिर एक बार चुनाव लढाने की चर्चा है। मंगलवार को चार बजे शरद पवार ने पश्चिम महाराष्ट्र के कुछ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात की। उस वक्त वहां उदयनराजे मौजुद नहीं थे। क्योंकि इस मुलाकात के पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापूर, सांगली एवं सातारा जिला के बाढपिढीतों के संदर्भ में मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उदयनराजे मिले। बाढग्रस्त इलाकों में लोगों का काफी हद तक नुकसान हुआ है उन्हे सरकार की ओर से मुआवजा मिलने हेतु तत्काल रुप से नुकसान का पंचनामा कर बाढपिढीतों को मुआवजा दिया जाए ऐसी मांगों का निवेदन मुख्यमंत्री फडनवीस को देने के लिए उनकी मुलाकात करने की बात उदयनराजे ने पत्रकारों को बताया।
No comments