बदलापूर की स्थानिय भ्रष्ट पुलिस बिक चुकी है गुंडों के हाथों? पुलिस कमिश्नर विवेक फनसलकर अब बदलापूर के बढते क्राईम को रोके-जनता की मांग
बदलापूर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- ठाणे जिला के बदलापूर शहर में पिछले कई सालों से भ्रष्ट पोलिटिशियन से लेकर गली कुचे के गुंडे शहर में आतंक फैला रहे है लेकिन ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने में बदलापूर शहर की पुलिस प्रशासन हर बार नाकामयाब साबित हो रही है। फिर एक बार बदलापूर शहर में दहशतगर्द और आतंक मचाने का प्रयास अपराधियों द्वारा हो रहा है और स्थानिय पुलिस प्रशासन गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांधे है ऐसे में अब बदलापूर शहर की ओर ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर ने खुद ध्यान देना चाहिए ऐसी बदलापूर शहर के अवाम की मांग है।
दरअसल, बदलापूर में आज दोपहर को शिवसेना पार्टी का नगरसेवक और पेशावर गुंडा तुकाराम म्हात्रे ने उसके कुछ साथीदारों के साथ मिलकर दिनदहाडे उन्हीके पार्टी के एक नगरसेवक के कार्यालय की तोडफोड की है। जिसके बाद बदलापूर शहर में डर का माहौल है।
गौरतलब हो कि, यह गुंडा तुकाराम म्हात्रे वही शक्स है जिनसे कुछ महिनों पहले एक स्थानिय अखबार के वरिष्ठ पत्रकार को किड्नैप कर जान से मारने की कोशिश की थी। यह गुंडा वही है जिसने इसके पहले बदलापूर शहर में अपनी दहशतगर्ती दिखाते हुए एक कार को आग लगा दी। यह वहीं अपराधी है जिसके खिलाफ शिकायतकर्ता ने शिकायत करने पर शहर में शांती बनाने के लिए अपराधी तुकाराम म्हात्रे और साथीयों के खिलाफ चाप्टर केस दर्ज हुआ था। लेकिन इसके बावजुद आज भी बदलापूर शहर में दहशतगर्दी करने से तुकाराम म्हात्रे और उनके गुंडे बाज नहीं आते जिससे साफ तौर पर बता चलता है कि स्थानिय पुलिस प्रशासन इन गुंडों को रोकने में पुरी तरह से असमर्थ है। ऐसे में अब ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने खुद बदलापूर शहर के अपराध के वारदातों पर ध्यान देते हुए इन अपराधीयों पर कानूनन कार्यवाही करें ऐसी बदलापूर शहर की जनता पुलिस प्रशासन से मांग कर रही है।
बता दें कि, तुकाराम म्हात्रे अपने बडे भाई और शिवसेना शहरप्रमुख वामन बारकु म्हात्रे के पेहचान का और साथ ही शिवसेना पार्टी के पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल करते हुए शहर में दहशतगर्दी करता है। सुत्रों के अनुसार इस गुंडे नगरसेवक पर कार्यवाही ना हो इसलिए बदलापूर पूर्व, बदलापूर पश्चिम पुलिस थाने के साथ साथ अंबरनाथ ए.सी.पी. कार्यालय तक तुकाराम म्हात्रे हर महिना एक फिक्स लाख रुपये की रकम रिश्वत के तौर पर पाकिट भेजते है जिसके कारण आज स्थानिय पुलिस प्रशासन शहर में म्हात्रे की गुंडागर्दी को नजरअंदाज करती है और वारदातों को दबाने का प्रयास करती है।
आज बदलापूर शहर में बढती लोकसंख्या और डेव्हलपमेंट को देख जिसप्रकार से शहर में तुकाराम म्हात्रे नाम का अपराधी अपने साथीयों के साथ शहर में लॉ एण्ड ऑर्डर पर प्रश्नचिन्ह उपस्थित कर रहा है ऐसे में अब ठाणे पुलिस कमिश्नर विवेक फनसलकर ने ही इस विषय पर ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में बदलापूर शहर में सुख शांती बनी रहे और ऐसे गुंडों पर कानूनन कार्यवाही हो।
No comments