कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड ने अपने चुनावी क्षेत्र में विकास कार्यों का किया भुमिपुजन
उल्हासनगर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- भारतीय जनता पार्टी के कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणपत गायकवाड ने आज उल्हासनगर महापालिका हद्द में अपने विधायक फंड से होनेवाले विकास कार्यों का भुमिपुजन किया।
उल्हासनगर महापालिका क्षेत्र में विधायक गणपत गायकवाड ने वाल्मिकी नगर प्रभाग क्र, 32, बैरेक नं. 1327 में गटर बनाने के लिए, बराई माता मंदिर सेक्शन 26 उल्हासनगर 4 में सिमेंट कॉक्रीट की सड़क निर्माण के लिए साथ ही भवानी माता मंदिर से साई कुटिर गणपती मंदिर तक सिमेंट कॉक्रीट के सड़क निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार से लाखो रुपयों का विधायक फंड मंजुर कराया है। जिसके कारण अब इन जगहों पर विकास कार्य शुरु होने वाला है। आज गणपत गायकवाड ने इन विकाम कार्यों के जगह पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ आकर नारियल फोडकर भुमिपुजन कार्यक्रम किया। उस वक्त परिसर के समाजसेवक, रहिवासी एवं मतदाता बडी तादाद में मौज थे।
विकास काम का भुमिपुजन करने आये विधायक गणपत गायकवाड का परिसर के लोगों ने शाल और नारियल देकर उनका स्वागत किया। उस वक्त नगरसेवक सुनिल सुर्वे, शेखर यादव, सुरेंद्र सावंत, समाजसेवक सोनू चानपूर, दिलीप मालवणकर आदी मान्यवर भी मौजुद थे।
गौरतलब हो कि, गणपत गायकवाड ने विकास कामों का भुमिपुजन करने के कुछ ही समय में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव की घोषणा करने से अब आचार संहिता लग चुकी है जिसके कारण अब काम तो चुनाव के बाद ही होगा। लेकिन भुमिपुजन हुआ तो काम भी शायद हो जाएगा ऐसा सोचकर मतदाता खुष लगे पडे है।
No comments