बुधवार को आखिरकार गणेश नाईक अपने कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में करेंगे प्रवेश
नवी मुंबई (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुर्व पालकमंत्री गणेश नाईक भारतीय जनता पार्टी में जाने के आखिर कार मुहुर्त निकला है, आनेवाली बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के उपस्थिती में नाईक अपने सुपुत्र पुर्व सांसद संजीव नाईक सहित सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ कमल का फुल हाथ में लेते हुए भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करेंगे।
दरअसल, बुधवार को होनेवाले प्रवेश प्रक्रिया सिर्फ ऑर्मालिटी के रुप में है क्योंकि पिछले एक महिने से गणेश नाईक अनअफिशियल रुप से भारतीय जनता पार्टी में विलिन हो चुकी है तथा सिर्फ ओफिशियली इस बात की पुष्टी करने के लिए बुधवार को उनका जोरशोर से पार्टी में प्रवेश होगा ऐसा सुत्रों के कहना है।
नवी मुंबई महापालिका के सत्तापक्ष राष्ट्रवादी के 55 नगरसेवकों का झुंड साथ ही ठाणे, पालघर और रायगड जिला के तमाम राष्ट्रवादी कांग्रेस के कुछ पदाधिकारीयों को भी गणेश नाईक अपने साथ भारतीय जनता पार्टी में पक्षप्रवेश कराने वाले है। इनके इस पार्टी प्रवेश के बाद नवी मुंबई में राष्ट्रवादी - कांग्रेस का सुपडा साफ हो जाएगा ऐसा जानकारों का अनुमान है।
बता दें कि, गणेश नाईक के सुपुत्र संदीप नाईक पहले ही भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर चुके है उसी वक्त राष्ट्रवादी के विधायक जितेंद्र आव्हान सहित राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेताओं ने नाईक परिवार ने किस तरह राष्ट्रवादी पार्टी को धोका दिया है और नवी मुंबई - थाने में पार्टी को पानी में डुबोनेका काम किया है इसपर सोशल मिडिया पर उन्होंने व्हिडीओ पोस्ट किया था। उसके बाद से ही नवी मुंबई शहर और ठाणे के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हाहाकार मच गया।
वाशी के सिडको प्रदर्शन केंद्र में शाम के 5 बजे जोरशोर से शक्ती प्रदशर्न करते हुए गणेश नाईक पार्टी में प्रवेश करने जा रहे है। नवी मुंबई महापालिका में नाईक के कुल 50 समर्थक और 5 अपक्ष नगरसेवकों ने स्वतंत्र ग्रुप तयार करते ने प्रक्रिया शुरु की है। इस ग्रुप क कोंकन आयुक्त ने मान्यता देने के तुरंत बाद नवी मुंबई में राष्ट्रवादी पार्टी को पानी में विसर्जित करते हुए सभी नाईक के मार्गदर्शऩ पर भारतीय जनता पार्टी में विलीन हो जाएंगे। पक्षांतर बंदी कानून की चपेट में ना आये इस ओर ध्यान देते हुए नाईक परिवार प्रक्रियाओं से गुजर कर पार्टी प्रवेश करने में लगे पडे है। अगर इन्हे इस प्रक्रिया पर मान्यता नहीं मिलती है तब राष्ट्रवादी के 50 नगरसेवक में जाने की प्रक्रिया को आगे के लिए पोस्पोन किया जाएगा ऐसी चर्चा है।
No comments