प्रशासन ने सड़कों पर पडे गढ्ढों को नहीं बुझाया तो विपक्ष ने खड्डे में ही लैंड कराया चंद्रयान लैंडर
बदलापूर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- लातो के भुत बातों से नहीं मानते यह कहावत आपने सुनी तो होगी लेकिन हर बार इसका प्रयोग कुलगांव बदलापूर नगरपालिका प्रशासन में करना पडता है। स्थानिय कुलगांव बदलापूर नगरपालिका पिछले कई सालों से सड़कों के मरम्मत की ओर ध्यान ना देने से साथ ही सड़क पर पडे गढ्ढों को बुजाने में पुरी तरह असफल साबित होने से विपक्ष के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक अलग अंदाझ से भ्रष्ट प्रशासन और सत्तापक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बदलापूर शहर ने बदलापूर शहर के सड़कों पर पडे बडे बडे गढ्ढों पर अब चंद्रयान लैंडर के मॉडल को ही लैंड कराते हुए प्रशासन और सत्तापक्ष के खिलाफ मोर्चा निकाला है।
दरअसल, पिछले कई सालों से कुलगांव बदलापूर नगरपालिका पुरे शहर भर में सड़कों की मरम्मत के लिए साथ ही सड़कों पर पडे बडे बडे गढ्ढों को बुझाने के लिए टेंडर निकालकर करोडो रुपये खर्च कर चुकी है लेकिन आज भी शहर के सड़कों के गढ्ढे उसी अवस्था में देखने को मिलता है। बदलापूर शहर के रहिवासी इस खराब क्वालिटी की सड़क और उसपर पडे गढ्ढों से पुरी तरह हैरान परेशान है लेकिन नागरिकों की इस समस्या के ओर प्रशासन बिलकुल भी ध्यान देने को तैयार नही है। विपक्ष के राष्ट्रवादी नगरसेवक एवं पुर्व उपनगर अध्यक्ष कॅप्टन. आशिष दामले सहित राष्ट्रवादी के अन्य नगरसेवकों ने सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की, नागरिकों ने भी शिकायतें की लेकिन कुलगांव बदलापूर नगरपालिका हाथ में हाथ धरे बैठी नजर आ रही है। आखिरकार लातो के भुत बातों से नही मानते यह समझकर राष्ट्रवादी ने अनोखे रुप से प्रशासन को जगाने का प्रयास किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस बदलापूर शहर के नगरसेवक कॅप्टन. आशिष दामले के मार्गदर्शन पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने बदलापूर में सड़कों पर बडे गढ्ढों पर अपोलो चंद्रयान लैंडर के मॉडल को लैंड कर चांद पर जितने गढ्ढे नहीं होगे उससे कई ज्यादा गढ्ढे बदलापूर की सड़कों पर देखने को मिलेंगे ऐसी घोषणा करते हुए कुलगांव बदलापूर नगरपालिका प्रशासन और सत्तापक्ष का जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कॅप्टन. आशिष दामले ने मिडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कुलगांव बदलापूर नगरपालिका पिछले कई सालों से सड़कों की मरम्मत का नाटक कर रही है। शहर के रहिवासीयों को हररोज इन गढ्ढों से राह ढूंढकर चलने और गाडी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है लेकिन प्रशासन इसपर कुछ हलचल नही करती। ठेकेदार को सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर मिलता है, गढ्ढों को बुझाने का टेंडर मिलता है ठेकेदार और भ्रष्ट अधिकारी काम के नाम पर नगरपालिका प्रशासन में बिल पास करवाकर पैसा खाते है और प्रशासन को हाऊस टैक्स देनेवाली आम जनता हररोज अपनी जान मुठ्ठी मे लिए इन गढ्ढों से अपने घर जाती है। यह कब तक चलेगा ? हाऊस टैक्स देनेवाले नागरिकों के बारे में कु.ब.न.प. कब सोचेगी ? अगर इन गढ्ढों कारण किसी शहरवासी की मौत होती है तो क्या उसकी जिम्मेदारी संबंधीत कुलगांव बदलापूर नगरपालिका और विकास काम करनेवाले ठेकेदार लेंगे? ऐसा सवाल दामले ने प्रशासन से पुछा है साथ ही जल्द ही अगर कुलगांव बदलापूर नगरपालिका द्वारा इन समस्याओं को हल करने की कोई भी हलचल शुरु नही हुई तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नगरपालिका के खिलाफ इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। गढ्ढों के और सड़क निर्माण के नाम पर बदलापूर शहर में गोरखधंदा कब तक चलेगा ऐसा भी प्रश्न उन्होंने उपस्थित किया है।
गौरतलब हो कि, आज विधानसभा चुनाव की तारिख डिक्लेर होने से अब वर्तमान विधायक और उनके भक्त कार्यकर्ता हाथ जोडकर वोट मांगने बदलापूर शहर के वोटर्स के पास आएंगे ऐसे में खराब सड़कों पर पडे गढ्ढों से परेशान जनता उम्मीदवार पर अपना गुस्सा निकालने की पुरी संभावना है।
No comments