देश का सबसे बडा मेट्रो नेटवर्क होगा मुंबई में -मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस
मुंबई (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से बहुत ही बडी कनेक्टिव्हिटी तयार हो रही है जिसमें छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल से सिधे ठाणे, मीरा भायंदर तक मेट्रो से यात्रा कर सकते है। आज जो मेट्रो की निव मुंबई में बन रही है उन तीन मेट्रो रुट से 10 सालों में कुल 140 लाख यात्रीगण हररोज यात्रा करेंगे। इस तरह देश का सबसे बडा मेट्रो नेटवर्क मुंबई में हो रहा है ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने मेट्रो के कोनशिला उद्घाटन और भुमिपुजन कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा।
बी.के.सी. के कन्व्हेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से शनिवार को मेट्रो रुट 10, 11 और तीन मेट्रो रुट्स साथ ही मेट्रो भवन का भुमिपुजन, मेट्रो के स्वदेसी कोच का उद्घाटन, बाणडोंगरी मेट्रो स्टेशन का रिमोट द्वारा उद्घाटन किया गया। उस वक्त महामुंबई मेट्रो के व्हिजन डॉक्टुमेंट के प्रकाशन भी मोदी के हाथों सम्पन्न हुआ। प्रकाशन कार्यक्रम के समय मुख्यमंत्री फडनवीस ने कहा कि, 320 किलोमिटर के एम.एम.आर.डी.ए. क्षेत्र को इंटिग्रेड करने का प्रयास शुरु है। ज्यादा से ज्यादा 60 मिनिटों में यात्रा हो ऐसी मेट्रो की योजना है।
देश के सबसे बडे मेट्रो कोच निर्माण का ठेका बीईएमएल कंपनी को दिया गया है। आंतरराष्ट्रीय स्तर का मेट्रो कोच अब देश में ही निर्माण किया जाएगा ऐसा मुख्यमंत्री फडनवीस ने बताया। नागपूर, मुंबई, पुना में मेट्रो का काम जोरशोर से चल रहा है। साथ ही इलेक्टॉनिक बस भी शुरु किया जाएगा। हायब्रीड मेट्रो के माध्यम से छोटे से छोटे रास्तों पर मेट्रो के नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा।
No comments