महाराष्ट्र सरकार से जो करोडों का विधायक फंड किसन कथोरे लाते है, क्या उसका बदलापूर शहर में सही इस्तेमाल होता है?
बदलापूर (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- मुरबाड विधानसभा के विधायक किसन कथोरे एक वरिष्ठ विधायक के रुप में जाने जाते है। महाराष्ट्र सरकार से उनके मुरबाड विधानसभा में करोडों रुपयों का विधायक फंड लाने में उनका हाथ कोई भी पकड नहीं सकता यह बात सभी को पता है लेकिन क्या इस विधायक फंड का उपयोग बदलापूर शहर और मुरबाड में सही तरिके से हो रहा है ? ऐसा सवाल बदलापूर शहर की जनता अब विधायक किसन कथोरे से ही पुछ रही है।
दरअसल, कुलगांव बदलापूर नगरपालिका को आजतक भाजपा के विधायक किसन कथोरे ने करोडो रुपये विधायक फंड से दिये है लेकिन इन विधायक फंड का सही इस्तेमाल शहर विकास में नही लगाया जा रहा है ऐसा देखने को मिल रहा है। सरकार के विधायक फंड से कुलगांव बदलापूर नगरपालिका ने कुछ सिमेंट कॉक्रीट की सढक बनाई जिसमें कुछ ही महिनों में बडे बडे गढ्ढे पडे है। उसी सड़क से विधायक किसन कथोरे मंत्रालय में जाते है। इन खराब और खस्ता हालात वाली सिमेंट कॉक्रीट की सड़क बनानेवालों से पुछताछ करें ऐसा विधायक कथोरे को उचित नही लगा ? सिमेंट कॉक्रीट की सड़कों की तरह ही कुलगांव बदलापूर नगरपालिका क्षेत्र के कुछ प्रभागों में विधायक फंड का उपयोग कर गटर (नालों) की मरम्मत का काम किया गया है। गुप्त सुत्रों के अनुसार विधायक फंड से बनाये गए इन नालों की हालात लो क्वालिटी की है। साथ ही पहले से बना हुआ नाला थोडा बहुत लेपा पोती करते हुए नये निर्माण करने का फोटो निकालकर ठेकेदार और भ्रष्ट लोकप्रतिनिधी प्रशासन से बिल पास करा रहे है क्या इस बात की विधायक किसन कथोरे को भनक नहीं है ? खराब सड़के, लो क्वालिटी के नाले इनके साथ साथ शहर में मुख्य जगहों पर और कुछ प्रभागों के मुख्य जगहों पर हायमास्ट लगाने के लिए भी विधायक किसन कथोरे ने करोडो रुपयों का उनका विधायक फंड प्रशासन को दिया है। लेकिन इन विकास कार्य को देखने के बाद क्या सच में इन कामों पर करोडो रुपये खर्च हुए है ऐसा सवाल उपस्थित हो रहा है। विधायक फंड को खर्च कर बनाये गये कई हायमास्ट आज भी बंद अवस्था में पाए जा रहे है लेकिन स्थानिय प्रशासन इन हायमास्त के बंद रहने पर चुप्पी साथी हुई बैठी है। ठेकेदार ने प्रशासन से बिल पास करवा लिया है और आम जनता परेशान है। क्या इस सभी बातों से विधायक किसन कथोरे अंजान है, या यह सब पता होने के बाद भी वे गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर सब कुछ देखकर मौन साधे है ? ऐसा प्रश्न बदलापूर शहर की आम जनता पुछ रही है। बदलापूर शहर की तरह मुरबाड शहर और ग्रामिण ही नहीं पुरे तालुका में भी ठिक इसी प्रकार की हालात है ऐसा मुरबाड के नागरिकों का कहना है।
सिमेंट कॉक्रीट की सढक, गटर का निर्माण, हायमास्ट, स्ट्रीट लाई ऐसे कई विकास कार्य है जो सिर्फ कागजातों पर सही रुप से बने हुए है जिसके चलते ठेकेदारों की मोटी मोटी रकमों वाला बिल पास हो चुका है। बदलापूर की आम जनता तो आज भी सुविधाओं से वंचित है ऐसे में विधायक फंड का क्या सचमें जनता के हित में काम में आया है या सिर्फ भ्रष्ट ठेकेदार, अधिकारी और लोकप्रतिनिधी की जेब भरने के लिए विधायक फंड का उपयोग किया जाता है? ऐसी शंका जताई जा रही है।
सिमेंट कॉक्रीट की सढक, गटर का निर्माण, हायमास्ट, स्ट्रीट लाई ऐसे कई विकास कार्य है जो सिर्फ कागजातों पर सही रुप से बने हुए है जिसके चलते ठेकेदारों की मोटी मोटी रकमों वाला बिल पास हो चुका है। बदलापूर की आम जनता तो आज भी सुविधाओं से वंचित है ऐसे में विधायक फंड का क्या सचमें जनता के हित में काम में आया है या सिर्फ भ्रष्ट ठेकेदार, अधिकारी और लोकप्रतिनिधी की जेब भरने के लिए विधायक फंड का उपयोग किया जाता है? ऐसी शंका जताई जा रही है।
विधायक फंड के दुरुपयोग को देखते हुए विपक्ष कहती है कि, विधायक किसन कथोरे को बदलापूर के इन सभी विकास कामों की पुरी जानकारी है। उनके फंड को वे खुद उनके मनचाहे ठेकेदारों को ही वह काम देते है इसलिए उनके विधायक फंड को खर्च कर किये गये विकास कार्यों का स्टेट्स विधायक साहब के पास पक्का होगा लेकिन भ्रष्ट ठेकेदारों और भ्रष्ट लोकप्रतिनिधी पर आर्शिवाद का हात होने से वे मौन साधे है ऐसा आरोप विपक्ष लगा रही है।
बदलापूर शहर की जनता जहां सरकार से करोडों का विधायक फंड लानेवाले किसन कथोरे को सरपर बिठाकर उनके गुणगान गा रही थी आज वही जनता विधायक फंड से किये गये लो क्वालिटी के काम के बारे में विधायक किसन कथोरे और उनके समर्थकों से पुछ रही है क्योंकि ए बाबू... ये पब्लिक है पब्लिक... ये जो पब्लिक है ये सब जानती है ये जो पब्लिक है...
No comments