कल्याण डोंबिवली महापालिका की पूर्व महापौर कल्याणी पाटील की स्वाईन फ्लू से मौत
कल्याण (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- पिछले कुछ दिनों से ठाणे के एक बडे अस्पताल में कल्याण डोंबिवली महापालिका के पूर्व महापौर श्रीमती. कल्याणी पाटील का इलाज चल रहा था। आज आखिरकार अस्पताल में उन्होंने तम तोड दिया।
कल्याण के पूर्व महापौर कल्याणी पाटील पिछले कई दिनों से स्वाईन फ्लू की बिमारी से जकडे हुए थे। उन्होंने इलाक के लिए ठाणे शहर के नामचिन अस्पताल में एडमिट हुए। डॉक्टरों ने उनका इलाज करने के बावजुद आज उन्होंने अपनी आखरी सांस ली।
कल्याण पाटील की मृत्यु की खबर से कल्याण डोंबिवली शहर में दुख का माहौल है। कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे सहित सभी पार्टी के नेताओं ने कल्याण पाटील को सोशल मिडिया पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए अस्पताल में उन्हे देखने चले गये।
एक तरफ जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कल्याण में आकर कहते है कि कल्याण डोंबिवली महापालिका वाला क्षेत्र स्मार्ट सिटी होगा उसी कल्याण डोंबिवली शहर में स्थानिय प्रशासन गंदगी और कचरे को साफ करने में पुरी तरह से नाकामयाब साबित हुई है। स्वाईन फ्लू से आम जनता तो ग्रस्त होकर उनकी मौत होती है लेकिन पूर्व महापौर की स्वाईन फ्लू से मौत होने से अब कल्याण डोंबिवली शहर के स्वास्थ्य और साफसफाई का मुद्दा उठ रहा है।
No comments