कांग्रेस उम्मीदवारों के पहले लिस्ट में पी.एन.पाटील, रितुराज पाटील का नाम शामिल
कल 60 उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा, राष्ट्रवादी के 70 उम्मीदवार होंगे निश्चित
मुंबई (महाराष्ट्र विकास मिडिया)- कांग्रेस और राष्ट्रवादी का गठबंधन होनेवाला है इस पर अब मुहर रहनेवाली है क्योंकि दोनो पार्टीयों ने अपने अपने उम्मीदवारों को निश्चित करने के लिए हलचल शुरु की है। मतदारसंघ में कांग्रेस के 60 और राष्ट्रवादी के 70 उम्मीदवार निश्चत किये गये है जिसमें कांग्रेस ने चुने हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 10 सितंबर को की जाएगी। कोल्हापूर जिला से पी.एन. पाटील (करवीर) और रितुराज पाटील (कोल्हापूर दक्षिण) को उम्मीदवारी घोषित होने की पुरी संभावना है।
सुत्रों के अनुसार कांग्रेस और राष्ट्रवादी महाराष्ट्र के सभी 138 सिटों पर अपने उम्मीदवार खडे करनेवाली है और मित्रपार्टी को 12 सिट दिए जाएंगे। एन.डी.ए. का चुनावी प्रचार सेवाग्राम और धुले से शुरु करने के पार्टी सोच रही है लेकिन राष्ट्रवादी पहले चर्चा कर फिर ही प्रचार का पहला स्थान चुनेगी ऐसा कहा जाता है। साथ ही इस चर्चासत्र में सोनिया गांधी और शरद पवार भी उपस्थित रहेंगे ऐसी जानकारी एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताने मिडिया को दी। एन.डी.ए. के अन्य सिटों को मित्रपार्टी के लिए छोडने की भी पार्टी ने तैय्यारी दिखाई है ऐसा भी उनका कहना है। बता दें कि राष्ट्रवादी की तरह कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों को निश्चित किया है, कुल 60 उम्मीदवारों के नाम पहले लिस्ट में रहेगा ऐसा कहा जाता है।
गौरतलब हो कि, कल पुने में राष्ट्रवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें 70 उम्मीदवारों के नाम निश्चित किया गया है जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता अजित पवार साथ साथ छगन भुजबल, दिलीप वळसे पाटील, जयंत पाटील, जितेंद्र आव्हाड, शशिकांत शिंदे, नवाब मलिक के नाम पर मुहर लग चुकी है। कांग्रेस के पहले लिस्ट में संभावित उम्मीदवारों में विश्वजित कदम (पलूस कडेगाव), पृथ्वीराज चव्हाण (कराड), अशोक चव्हाण (भोकर) प्रणिती शिंदे (सोलापूर), अमित देशमुख (लातुर शहर), बाळासाहेब थोरात (संगमनेर), यशोमती ठाकूर (तिवसा), नितीन राऊत (नागपूर उत्तर), मुजफ्फर हुसेन (मीरा भायंदर), पी.एन. पाटील (करवीर), पद्माकर वळवी (शहादा), शिरीष नाईक (नवापुर), रितुराज पाटील (कोल्हापूर दक्षिण), संजय जगताप (पुरंदर), रमेश बागवे (पुना कॅन्टोन्मेंट), कल्याण काले (फुलंब्री), अमीन पटेल (मुंबादेवी), वर्षा गायकवाड (धारावी), नसीम खान (चांदीवली), भाई जगताप (कुलाबा), कुणाल पाटील (धुले) और विजय वडेट्टीवार (चिमूर) के नाम शामिल होने की जानकारी सुत्रों से मिल रही है।
No comments